हितेंद्र सिंह राठौर/ अंतरवेलिया बीते दो दिन पूर्व अनास नदी मे डूबे युवक की 24 घंटे मे शव मिलने के बाद रात मे पुलिस ने काफ़ी मशक्कत के बाद शव की पहचान मेघनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नावापड़ा के युवक रितेश खराड़ी के रूप मे हुई हैं पुलिस ने बताया की दो दिन पूर्व युवक के डूबने की सूचना मिलने के बाद से ही गोताखोरो द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे और शव मिलने के बाद उसकी पहचान नहीं हो पर रही थी उसके हाथ पर गुदे नाम रितेश खराड़ी होने पर इस नाम के आधार पर आसपास के खराड़ी लोगो की जाँच पड़ताल की गई बाद मे पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा हैं और आगे इसकी विस्तृत जाँच की जाएगी। Post navigation पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, 30 हजार की शराब व वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए कहां हुई कार्रवाई… MP हाईकोर्ट ने अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल की अयोग्यता को खारिज किया