आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

20 वर्षीय महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार गुड्डी पति सुनील मेडा उम्र 20 वर्ष निवासी रोलीगांव अपने मामा के यहां थी। जहां उसका शव फंदे पर लटका मिला। उसकी शादी ग्राम विनत में दो साल पहले की गई थी। शनिवार सुबह घर वालो ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा।