अजय कुमार मोदी@आलीराजपुर आदिवासी अंचल क्षेत्र के प्रमुख पर्व भोंगर्या(भगोरिया) इस वर्ष 18 मार्च 2024, सोमवार से प्रारंभ होकर 24 मार्च 2024, रविवार को समाप्त होगा । साप्ताहिक चलने वाला यह लोक मेला इस बार अलीराजपुर – पेटलावद से प्रारंभ होगा तो अंतिम भोंगर्या (भगोरिया) छकतला – झाबुआ का रहेगा । पश्चिम मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाके के महत्वपूर्ण पर्व भोंगर्या (भगोरिया) मेला हाट बाजार के दिन झाबुआ-अलीराजपुर जिले के लगभग 60 स्थानो पर लगेगा। इस वर्ष कब ओर कहा भोंगर्या (भगोरिया) मेले लगेंगे सुची इस प्रकार है। ….. 18 मार्च 2024(सोमवार) आलीराजपुर जिले में – अलीराजपुर, च.श.आजाद नगर, बड़ागुड़ा, कुंडवाट । झाबुआ जिले में – पेटलावद, रंभापुर, मोहनकोट, कुंदनपुर, रजला, मेडवा, झिरी बगासा । 19 मार्च 2024(मंगलवार) आलीराजपुर जिले में – बखतगढ़, आम्बुआ । झाबुआ जिले में – थांदला, पिटोल, खयंडू, तारखेड़ी, बरवेट, अंधरवाड़ा । 20 मार्च 2024(बुधवार) आलीराजपुर जिले में – बरझर, बोरी, खट्टाली, चांदपुर, मथवाड़ । झाबुआ जिले में – उमरकोट, माछलिया, करवड, बोडायता, कल्याणपुरा, मदरानी, ढेकल, कंजावानी । 21 मार्च 2024(गुरुवार) आलीराजपुर जिले में – जोबट, फुलमाल, सोंडवा । झाबुआ जिले में – पारा, हरीनगर, सारंगी, समोई, चैनपुरा । 22 मार्च 2024(शुक्रवार) आलीराजपुर जिले में – वालपुर, कठ्ठीवाड़ा, उदयगढ़ । झाबुआ जिले में – भगोर, बेकल्दा, मांडली, कालीदेवी । 23 मार्च 2024(शनिवार) आलीराजपुर जिले में – नानपुर, उमराली, बलेड़ी । झाबुआ जिले में – राणापुर, मेघनगर, बामनिया, झकनावदा । 24 मार्च 2024(रविवार) आलीराजपुर जिले में – छकतला, कुलवट, सोरवा, आमखुट, कनवाड़ा, झीरण । झाबुआ जिले में – झाबुआ, रायपुरिया, ढोलियावाड, काकनवानी । Post navigation किसान के साथ पुराने विवाद को लेकर की मारपीट, तीन आरोपी फरार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ, बचत पखवाड़े के तहत नए खाते खोले गए