आलीराजपुर। 29-01-2024 को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ की जिला अलीराजपुर अंतर्गत शाखा कट्ठीवाडा का नवीन सुसज्जित, नवश्रृंगारित, सभी सुविधाओं से युक्त समिति भवन मे स्थानांतरण व शुभारंभ बैंक के महाप्रबंधक आर.एस.वसुनिया के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला एवं युवा बचत पखवाड़े का आयोजन भी किया गया। बचत पखवाड़े में 12 नवीन खाते खोले गए। 491000/- राशि की अमानत प्राप्त हुई। उक्त कार्यक्रम मे कट्ठीवाडा के सरपंच, ग्राम पंचायत अंबार की सरपंच लीला बाई, ग्राम पंचायत कवछा के सरपंच अशोक बारिया सुनील कनेस मंडल अध्यक्ष, राजेश राठौड़ नोडल अधिकारी, एन.एस.तोमर शाखा प्रबंधक, जी.एल. राठौड़ पर्यवेक्षक, टेक्निकल टीम नीतिन जौहरी, विजय नासा, रमेश भूरिया संस्था प्रबंधक,रसीद शैख, क्षेत्र के अमानत दार, महिला व युवा सदस्य तथा शाखा व समिति कर्मचारी तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाप्रबंधक द्वारा क्षेत्र की जनता से बैंक से जुडकर शासन व बैंक की योजनाओं का लाभ लेने व बैंक द्धारा अन्य बैंकों से अमानतों पर प्रदाय अधिक ब्याज का लाभ लेने का आह्वान किया। Post navigation 18 मार्च से शुरू होगा भोंगर्या(भगोरिया) लोक मेला पर्व, पहला भगोरिया अलीराजपुर-पेटलावद का तो अंतिम झाबुआ-छकतला में जोबट विधायक पटेल की पहल रंग लाई, आम्बुआ से सेजावाडा तक टू लेन रोड़ का शिलान्यास समारोह 30 जनवरी को