झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- 16 अप्रैल को झकनावदा के समीप प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सिंघेश्वर धाम पर पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पीएचई के प्रमुख अभियंता जी एस डामोर कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक करेंगे। विशिष्ट वक्ता के रूप में इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी और वरिष्ठ पत्रकार शशिन्द्र जलधारी, विशिष्ट अतिथि के रुप में कलेक्टर आशीष सक्सेना, पुलिस अधीक्षक महेशचंद जैन उपस्थित रहेंगे। नगर पत्रकार संघ झकनावदा ने जिले के समस्त पत्रकारों से 16 अप्रैल को पत्रकार मिलन समारोह में उपस्थित रहने की अपील की है। Post navigation भीमराम अंबेडकर की जन्म जयंती मनाई विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन