झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट-
भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अंबेडकर की जयंती पर आज ग्राम पंचायत रायपुरिया में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत रायपुरिया में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत गांव की जनता की विभिन्न समस्याओं का निराकरण आवेदन के माध्यम से किया जाएगा। आज के इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉक्टर जीवन भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में ग्रामीण विकास विभाग योजना की जानकारी दी जाएगी जिसके अंतर्गत आवेदन लिए जाएंगे एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासहीन लोगों से आवेदन लिए जाएंगे एवं पात्रतानुसार चयन किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी हुई जानकारी एवं योजना बताई जाएगी। इसके साथ ही ग्राम विकास की रुपरेखा तैयार की जाएगी। उप सरपंच महेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने ग्राम के नागरिको से अपील की है कि इस अभियान से जुड़ी हुई जानकारी एवं योजना का लाभ उठाए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास की पर्यवेक्षक अंजू बाला राठौर, अजय पाटीदार, जगदीश पाटीदार, पुष्पेंद्र सिंह राठौर, नाथूलाल पाटीदार, नाथू वसुनिया, राजू भाभर, सहायक सचिव राजीव सालवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *