भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर की मालपुर ग्राम पंचायत में आज सामाजिक न्याय विभाग और कुंजल वेलफेयर सोसाइटी, भोपाल, के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति पर एक नाट्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना था। भोपाल से आए मुख्य कलाकारों – पूजा पांडे, रेनू राव, विजय राव, और सौरभ राव – ने ढोल व नगाड़ों के साथ एक सशक्त नाट्य प्रस्तुति दी। सुपरवाइजर मुकेश साहू ने ग्राम पंचायत मालपुर के सरपंच से चर्चा कर इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। नाट्य कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को यह महत्वपूर्ण जानकारी दी गई कि यदि परिवार में कोई शराबी परेशान करता है, तो 14446 पर स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर फोन करके निशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस पहल का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि यह जानकारी हर घर और हर फलिए तक पहुंचे, ताकि अधिक से अधिक लोग नशे से मुक्ति पा सकें और एक स्वस्थ जीवन जी सकें। Post navigation मालपुर ग्राम पंचायत में किसानों के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम धरती पर बढ़ते पाप को गौसेवा से पुण्य में बदला जा सकता हैं- संत श्रीगोपाल स्वामी