थांदला। 14वर्षों के वनवास के पश्चात होगा भव्य मंदिर निर्माण होगा, भ्रांतियों के चलते हुए विवाद के चलते हुए विवाद का सामाजिक सदभाव एवम मैत्री के समापन हुआ है, 250वर्ष पूर्व भक्त मलुक दास महाराज द्वारा किए गए मंदिर निर्माण को ab भव्य स्वरूप मिलेगा, 250वर्ष जिस सदभाव के साथ भगवान ऋषभ देव एवम भगवान नरसिंह का मंदिर निर्माण किया था, जो की हमेशा कायम रहेगा। उक्त व्यक्तव्य मुनि राज पियूष चंद्र विजय जी महाराज सा द्वारा कही। विगत 14 वर्षों से चल रहे मन्दिर निर्माण विवाद समाप्ति के अवसर पर स्थानीय नयापुरा मंदिर प्रांगण में समाजिक सदभाव मैत्री सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसके पूर्व में नगर में सनातन समाज एवम समग्र जैन समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो की स्थानीय नयापुरा स्थित मंदिर निर्माण स्थल से प्रारंभ हो कर पूरे नगर में भ्रमण कर पुनः नयापुरा जैन मंदिर पहुंची । सम्मेलन को संबोधित करते हुए सनातन धर्म क्षेत्र के महंत दयायम राम दास जी ने सम्बोधित करते हुए जैन शब्द की व्याख्या करते हुए , अहिंसा परमो धर्म के मार्ग पर चलने वाले भगवान महावीर स्वामी ने जो संदेश पूरे विश्व को दिया उस मार्ग पर चल कर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक कर सकता है। सम्मेलन में अनूसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, उपाध्यक्ष मनीष बघेल, मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय, वर्धमान स्थानक वासी जैन समाज अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत, दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष, तेरापंथि जैन समाज अध्यक्ष अरविन्द रुनवाल, सनातन धर्मावलंबी वरिष्ट सदस्य नारायण भट्ट, ओम प्रकाश भट्ट ,लक्ष्मण राठोर,संजय भाबर, नरसिंह मंदिर निर्माण समिति के अशोक अरोड़ा , मयूर तलेरा, राजेश वसुनिया, सुजीत भाबर, सहित बड़ी संख्या में नगर से समस्त समाज जन उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन संजय फुलफगर आभार श्री श्वेतामार जैन समाज अध्यक्ष कमलेश दाईजी ने माना। कार्यक्रम के समापन पर आगंतुक समस्त संत जनों का श्री मूर्ति पूजक जैन श्री संघ ने बहुमान किया। Post navigation तत्वज्ञ धर्मेन्द्रमुनिजी के सान्निध्य में नवपद ओलिजी तप आराधना संपन्न 12 से 20 वर्ष के बच्चों लिए लगाया संस्कार शिविर