आलीराजपुर। ग्रीन सिटी क्लीन सिटी के संकल्प के साथ पिछले 23 वर्षो से आलीराजपुर नगर में कार्य कर रही पर्यावरण सहयोग संस्था के द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वीआईपी रोड स्थित सहयोग वाटिका पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधों का रोपण किया गया। सहयोग संस्था के मीडिया प्रभारी राकेश चौहान ने बताया कि सहयोग संस्था के सदस्य आशुतोष पंचोली ने अपने पिता स्व. अश्विनी पंचोली की स्मृति में एवं संस्था सदस्य सुनील कापड़ियाने अपने पुत्र स्व. ऋतिक कापड़िया की स्मृति में वही अरूण गेहलोत ने अपनी पुत्रवधू निधि आलोक गेहलोत के जन्मदीन पर सस्था को 1100रूपये का सहयोग पृधान किया, नीम, बड़, पीपल, आम, बिल्व पत्र, खेर, मेंहदी, कनेर, बाटल पाम का पौधारोपण में सहयोग दिया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान, नव निर्वाचित सांसद अनीता चौहान, सहयोग संस्था सदस्यों के अलावा, महिलाएं, युवतियां, व्यापारी, पत्रकार सभी उपस्थित रहे साथ ही सभी ने संकल्प भी लिया की वह अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य लगाएंगे। वन मंत्री चौहान ने सहयोग वाटिका के विकास कार्य हेतु सहयोग करने का आश्वासन दिया। चौहान के साथ उनकी पत्नी अनीता चौहान दोनों ने आम, बिल्वपत्र व बादाम के पौधे रोपे। इसी अवसर पर नानपुर निवासी जितेंद्र घोटू वाणी ने भी अपने पिता स्वर्गीय कैलाश वाणी की स्मृति में खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 51 पोधे लगाए। ये थे उपस्थित पौधा रोपण कार्यक्रम में सहयोग संस्था के अध्यक्ष आशुतोष पंचोली, गार्डन पृभारी दीपक दीक्षित, कैलाश कमेडिया, डॉक्टर पृमेय रेवडिया,डा, शकील शेख , महेश शुक्ला, सुनील कापड़िया, राजू शाह, गोविंद जोशी, सुरेश माहेश्वरी, कोषा अध्यक्ष शिवा वाणी,, जिगेश कोठारी,रितेश सिलाका,ढोकलसिह रूपालसिह ,सहयोग महिला मंडल की प्रीति शाह, प्रतिभा पंचोली,,बच्चे आदि उपस्थित रहे। Post navigation सरपंच के घर चोरी, दीवार खोदकर नकदी व चांदी चुरा ले गए चोर हज पर जा रहे शहरकाजी का स्वागत किया, घर पहुंचकर पहनाई फुल माला