लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया रायपुरिया थाने के ग्राम झकनावदा चौकी में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध ndps एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। एसडीओपी सौरभ तोमर ने बताया कि 23 नवम्बर को सहायक उप निरीक्षक विनोद सोलंकी चौकी प्रभारी झकनावदा की टीम को सुचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मधुकन्या नदी के पुल के ऊपर चौकी झकनावदा रायपुरिया मे अवैध रूप से नवयुवकों को गांजा बेचने ला रहा है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Video-2023-11-24-at-7.28.49-PM.mp4 उक्त सूचना के बाद पुलिस तुरन्त सक्रिय हुई मामले में पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में टी आई दिनेश रावत के नेतृत्व में चौकी प्रभारी झकनावदा सउनि विनोद सोलंकी के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी दिपक पिता उदाजी चौधरी उम्र 32 साल निवासी इन्द्राकोलोनी झकनवाद व कमल पिता पूनमचंद मेघवाल उम्र 24 साल निवासी ग्राम इन्द्राकालोनी झकनावदा को रंगे हाथो गांजा सहीत पकडा व उसके पास से पाँच किलो 318 ग्राम गांजा किमती दस हजार रूपये व एक मोटरसायकल बरामद किया गया उक्त आरोपीयो ने बताया की यह गाँजा उन्हें निर्मल पिता भेरूलाल मण्डोत निवासी झकनावदा के द्वारा दिया गया है रायपुरिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 737/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अपराध पंजीबद्ध किया है इस मामले में सराहनीय कार्य मे प्रभारी थाना प्रभारी उनि अशफाक खान, सउनि विनोद सोलंकी , आर 13 पंकजसिह राजावत , आर 673 जितेश डावर आर 117 दिपक का सराहनीय योगदान रहा । Post navigation तेज रफ्तार तूफान ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी, दो घायल शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाले भ्रष्टाचारियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए-विधायक पटेल