करवड़, बामनिया, सारंगी

पूज्य पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. के पट्टधर श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा., आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. की शुभ प्रेरणा एवं आशीर्वाद से परिषद् परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन दिनांक 01 अक्टूबर 2023 रविवार को नेनावा नगर मे आयोजित होगा। नेनावा सम्मेलन मे परिषद् को नई दिशा देने एक दिवसीय राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय निर्देशन के दायित्व का निर्वाह करते हुए अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय सहमंत्री रूपेश पोरवाल एवं कार्यकारणी सदस्य उमेश जी पींचा ने बामनिया करवड़ सारंगी आदि स्थानों का दौरा कर परिषद् परिवार की बैठक कर प्रवास कार्यक्रम के एजेंडे के अनुसार निम्न बिंदुओं पर चर्चा की ।

नेनावा परिषद् सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आव्हान किया। सम्मेलन में पहुचने वाले परिषद् साथियों की जानकारी नवयुवक, महिला,तरूण इकाईवार ली।

परिषद् के वार्षिक संबद्धता शुल्क जमा करने का निवेदन किया । शाखा परिषद् द्वारा किए गए सेवा कार्यो के वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन की जानकारी ली। अध्यक्ष-महामंत्री गणों के नाम,पते,मोबाईल नंबर लिये।

सम्मेलन में करने योग्य कार्य के सुझाव स्थानीय महानुभाव से लिये।, शाखा स्तर पर पाठशाला संचालन की जानकारी प्राप्त की। शाखा के पदाधिकारी गण के मनोनयन की जानकारी प्राप्त की। शाखा परिषद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय सहमंत्री रूपेश पोरवाल एवं उमेश जी पींचा का बहुमान किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *