रितेश गुप्ता, थांदला नगर परिषद थांदला के ऋतुराज कालोनी में वर्षों से लंबित सीसी रोड जो कि नवापाड़ा रोड से कालोनी को जोड़ता है वार्ड 15 में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामर द्वारा भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष बंटी डामर ने कहा कि इसका निर्माण हो जाने से नवीन नवापाड़ा व समीपवर्ती कालोनी वासियों को कीचड़ से निजात मिलेगी। सीसी रोड 12 लाख 13 हजार की लागत से बनाया जाएगा। इस अवसर वार्ड 15 के पार्षद पीटर बबेरिया, पार्षद रोहित वैरागी, पार्षद लीला मीकू भाबोर, विधायक प्रतिनिधि राकेश सोनी, पिछड़ा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल वैरागी, आजजा मंडल अध्यक्ष लखन भगोरा, आजजा जिला मंत्री विक्रम सिंगाड, शांतिलाल सोलंकी, बंटी रावत, सब इंजीनियर अभिषेक आदि उपस्थियत थे। Post navigation कृष्णप्रणामी मंदिर का 27वां वार्षिक महोत्सव, महामती प्राणनाथ का चतुर्थ शताब्दी महोत्सव संपन्न एमए-एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की विशेष एटीकेटी परीक्षा 11 जून से