अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट- जोबट नगर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है जिससे हॉस्पिटल में गंभीर केस आते है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलीराजपुर रेफर करना पड़ता है जिससे 108 पर भोपाल कॉल करते है परंतु फोन कभी भी नहीं लगता है और नहीं स्टाफ के किसी डॉक्टर का फोन लगता है शायद हमारे सभी नंबरों को ब्लॉक कर दिया है। यह कहना डॉ विजय बघेल का। डॉ.बघेल ने आगे बताया किमजबूरी में हमें मरीजों के साथ आए परिजनों के फोन लेकर कॉल करना पड़ता है इसकी शिकायत मैंने दूसरे नंबर से 108 पर की थी मगर उसका भी आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। डॉ. बघेल ने कहा कि सीबीएमओ डॉ डावेल को यह समस्या बता दी गई है उन्होंने उक्त समस्या का समाधान नहीं होने की दशा में उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत करने का आश्वासन दिया है। अब देखने वाली बात यह है कि सिर्फ जोबट हॉस्पिटल के डॉक्टरों के नंबर ब्लॉक किए है या पूरे जिले की यह समस्या है अगर जिले में यही हाल है तो मामला बहुत गंभीर है। Post navigation आत्मा का परमात्मा से मिलन कराने का मार्ग है भागवत : जैमिन शुक्ल माफिया कर रहे बेखौफ रेत खनन, ओवरलोड वाहनों से बढ़ी परेशानी