रितेश गुप्ता, थांदला भोज विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने हेतु अंतिम तिथि में वृद्धि अब 31 अक्टूबर 2021 तक प्रवेश ले सकते हैं । भोज विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र क्रमांक 0 205 शासकीय महाविद्यालय थांदला में विभिन्न विषयों में प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए अब इसे 31 अक्टूबर 2021 किया जाता है। अध्ययन केंद्र के प्रभारी डॉ पीटर डोडियार ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी, एम ए अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, हिंदी साहित्य , इतिहास ,भूगोल , एम एस डब्ल्यू, एम कॉम ,बीबीए, एमबीए आदि तथा डिप्लोमा इन मैनेजमेंट, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कंप्यूटर एप्लीकेशन , पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, राम चरित्र मानस से सामाजिक विकास आदि विषयों में एवं इसके साथ ही सर्टिफिकेट इन रूरल डेवलपमेंट तथा सर्टिफिकेट इन ह्यूमन राइट्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश आवेदन पत्र भरना होगा । प्रवेश आवेदन पत्र की कुल 4 प्रतियां बनानी होगी । उसमें से तीन प्रतियां महाविद्यालय में जमा करना होगी । प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2021 है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय में आकर संपर्क किया जा सकता है। Post navigation नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमएचओ ने की दो डॉक्टरों की नियुक्ति उपचुनाव के मद्देनजर पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस बल ने निकाला शहर में फ्लेगमार्च