शुभ मुहूर्त में मातारानी की हुई स्थापना शासन की गाइड लाइन अनुसार होगा गरबा रास रायपुरिया लवेश स्वर्णकार । नवरात्रि का पर्व अंचल में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा ग्रामीण अंचलों में जगह जगह शुभ मुहूर्त में माता की मूर्ति स्थापना की गई रायपुरिया में नवदुर्गा मित्र मंडल द्वारा भी गरबा का आयोजन किया जाता है आज यहां शुभ मुहूर्त में साईं मंदिर से माता का चल समारोह निकाला गया झाबुआ चौराहै के हाट बाजार मैदान में माता का भव्य पांडाल तथा आकर्षक विधुत सज्जा भी की गई है यहां शासन की गाइडलाइन अनुसार रोजाना गरबा डांडिया रास खेला जाएगा पिछले वर्ष कोराना संक्रमण के चलते सभी त्यौहार फीके थे और गरबा आयोजन भी नहीं हुवा था लिहाजा भक्तजनो में काफी निराशा थी । लेकिन कोरोना का अब कोई केश नही है ऐसे में इस वर्ष भक्तजन माता की भक्ति में रम गए हैं भक्तजनो में काफी उत्साह देखा जा रहा है नवदुर्गा मित्र मंडल ने शाम 4:00 बजे माता की मूर्ति व छड़ी की स्थापना की मंडल के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राठौर तथा सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन माता की अलग-अलग तरह की झांकियां बनाई जाएगी चल समारोह में भक्तजन नाचते गाते माता के जयकारों के साथ चल रहे थे पंडित योगेश शर्मा द्वारा मंत्रोचार कर माता की मूर्ति स्थापना की गई । Post navigation अन्न उत्सव कार्यक्रम में हितग्राहियों को सांसद प्रतिनिधि काॅसवा ने वितरण किया नि: शुल्क राशन जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला ने सभी जिला व मण्डल पदाधिकारीयो के इस्तीफे अस्वीकारते हुए पुनः दायित्व सौपे