लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के द्वारा विगत दिनों जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि वो थाना क्षेत्र के स्थायी फरार वारंटियों की धड़ पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए। उक्त निर्देश के पालन में एसडीओपी पेटलावद सूश्री सोनू डावर के मार्गदर्शन में सोमवार प्रात: 6 बजे रायपुरिया थाना प्रभारी तेजमल पँवार एवं पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम वानिया मुंडकी जाकर दबिश दी जहा से स्थाई वारंटी इंदरसिंह पिता जवानसिंह उम्र 30 वर्ष को घेराबन्धी कर गिरफ्तार किया । दरअसल उक्त वारंटी के विरुद्ध माननीय न्यायालय पेटलावद द्वारा अपराध क्रमांक 342/12 में स्थाई गिरफ्तारी वारंट दिनाक 18 फरवरी 2017 को जारी किया था तभी से यह स्थाई वारंटी फरार चल रहा था जिसे सोमवार को रायपुरिया पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वारंटी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेटलवाद में पेश किया गया, जहां से उक्त वारंटी को जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी पंवार ने बताया कि गुंडाध्बदमाशो एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु यह विशेष अभियान जारी रहेगा । ताकि थाना क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाओं एवं अन्य वारदातो पर अंकुश लगाया जा सके। उक्त कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधिकरियो ने थाना प्रभारी पंवार व उनकी पुलिस टीम की प्रशंसा की हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *