रायपुरिया@ लवेश स्वर्णकार जिले में कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक लागू हे । कोरोना कर्फ्यू के चलते जिले में कोरोना की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है लेकिन प्रायः यह देखने मे आ रहा है कि लोग बाजार में बेवजह घूमते देखे जा रहे है। ऐसे में कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ सकता है सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने आज जिले के समस्त थाना प्रभारीयो को निर्देश दिया है कि कोरोना कर्फ्यू में किसी तरह कि ढिलाई न बरती जाए जिस तरह की कार्रवाही अब तक की गई है ।वही कार्रवाही आगे भी जारी रखी जाए इसी कड़ी में एसपी के निर्देश में एसडीओपी सोनू डावर के मार्गदर्शन में रायपुरिया थाना प्रभारी तेजमल पँवार ने रायपुरिया में मुनादी कर आवारा घूमने तथा व्यापार करने वाले व्यापारियों को मुनादी कर चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति बेवजह घूमता पाया जाता है व्यापार करते पाया जाता हे तो कार्रवाही की जाएगी । थाना प्रभारी पँवार ने अपील की है कि बेवजह घरों से बाहर न निकले माश्क लगाए तथा दो गज दूरी का पालन करे । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टी आई पंवार ने प्रचार प्रसार कर रायपुरिया में मुनादी करवाई है जिससे जनता तथा व्यापारियों में भी जागरूकता देखी जा रही है । ग्रामीण तथा व्यापारी पुलिस का सहयोग कर रहे है। Post navigation सामाजिक पुलिसिंग; बुजुर्ग,निर्धन व दिव्यांग परिवार को एसडीओपी-टीआई ने बाँटे कपड़े व खाद्य सामग्री तारखेड़ी जाते हुए प्रभारी मंत्री डंग रायपुरिया में मीडिया को देखकर रुके दुकाने खोलने के यह दिए संकेत आज लेंगे निर्णय