लवनेश गिरी गोस्वामी / थांदलारोड़ जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला की छात्रा हर्षिता पिता अमृतलाल भरपोड़ा निवासी सजेली एस व छात्र सौरभ पिता राजू देवल निवासी देवल फलिया (थांदलारोड) ने 10वीं सीबीएसई परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने-अपने गांव का नाम रोशन किया। हर्षिता ने 91.4 फीसदी अंक प्राप्त किये व सौरभ ने 85.4 फीसदी अंक प्राप्त किये है। हर्षिता व सौरभ ने इसका पूरा श्रेय अपने-अपने शिक्षक व माता-पिता को दिया। साथ ही हर्षिता ने बताया कि वह आगे पढ़ाई कर डॉक्टर बनकर अपने गांव में गरीबो का इलाज करना चाहती है। हर्षिता व सौरभ के अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने पर उनके माता-पिता व गांव के सभी लोगो ने बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ) Post navigation ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा कांग्रेस सरकार बनते ही देश के गरीब, मजदूर, किसान, मध्यमवर्ग व्यापारियों एवं युवाओं के साथ होगा न्याय : कांतिलाल भूरिया