पियुष चन्देल, अलीराजपुर

आलीराजपुर जिले के स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ से अभिनेता अक्षय कुमार के इन्विटेशनल कुडों टूर्नामेंट में जिले के स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ के 5 खिलाड़ी एवं सम्पूर्ण जिले से कुल 10 खिलाड़ी मुम्बई के अन्धेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 से 24 नवम्बर 2018 को खेलेंगे। यह अभिनेता अक्षय कुमार के द्वारा किया जाने वाला 10 वॉ कॉम्पीटीशन होगा। अलीराजपुर जिले एवं स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ के लिए यह दूसरी बार बुलावा हैं, इससे पहले भी इस कॉम्पीटीशन में स्वामी विवेकानन्द विद्यापीठ अलीराजपुर के खिलाड़ीयों ने पदक हासिल किया था, और इस बार भी पदक जीतने की पूरी उम्मीद हैं। विद्यालय से चयनित प्रतिभागी 1. तुषार भंगुसिहं तोमर 2. पुष्पराज बेपालाल ओहरीया 3. तनीषा दीपसिंह मोरी 4. आयूषी धीरेन्द्र सविता एवं विद्यालय के खेल प्रशिक्षक दिनेश खराड़ी भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय एवं जिले के खिलाडि़यों को उत्साहित करेगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य समीर कुलकर्णी, उपप्राचार्य पी. बारीक तथा विद्यालय परिवार ने खिलाड़ीयों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *