झाबुआ/आलीराजपुर “आजतक” डेस्क। झाबुआ और अलीराजपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा घमासान अब और लंबा खीचेंगा। उम्मीद की जा रही थी की होली के बाद कौन बनेगा अध्यक्ष इस पर अंतिम फैसला आ जाएगा। लेकिन अब इस पर अंतिम फैसला रंगपंचमी के बाद ही आएगा। दरअसल, झाबुआ और अलीराजपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चयन हेतु सम्मेलन अब 12 मार्च को होगा। पहले यह 9 मार्च को होना था हालाँकि 9 मार्च को जनपद के अध्यक्षो एंव उपाध्यक्षो का चयन पहले की तरह यथावत 9 मार्च को ही होगा। Post navigation “विपरीत हालात में मिली है जीत, कही महज 15 से 20 वोट से हारे, अब मनमुटाव छोड़ विकास में जुटे” दिग्विजय को बर्थडे पर सरकारी तोहफा, भर्ती घोटाले में FIR