कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट – आगामी 18 मार्च रविवार को हिन्दू जागरण मंच कल्याणपुरा के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी (गुड़ी पड़वा )वर्ष प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष का आयोजन रखा गया5 है। इस आयोजन का यह तीसरा वर्ष है। इस वर्ष भी कलश यात्रा एवं कवि सम्मेलन रखा गया है यात्रा नगर के बाहर मकना बाबा मंदिर से सुबह 10 बजे निकलेगी जिसमे नगर सहितआसपास के गाँवो से ग्रामीण माता बहने बड़ी संख्या में कलश यात्रा में शामिल होगी वही शोभायात्रा में भजनों की प्रस्तुति हेतु गायक कलाकार तिवारी कुन्दनपुर को बुलवाया गया है के कलश यात्रा व शोभायात्रा पूरे नगर भृमण के बाद पुराने बस स्टैंड पर समापन सभा के साथ किया जाएगा जायेगा।इसके बाद रात्री 8 बजे से अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भी आयोजन रखा गया है। उक्त अवसर पर भारत माता के गौरवगान के लिए”राष्ट्र वंदना” अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सूत्रधारकवि श्री नरेन्द्र अटल (वीर रस) मंच संचालक,श्री शिव शैलेन्द्र यादव (अरे द्वारपालों कनहैया से कह दो…फेम) धार,सुश्री मोना गुप्ता (गीत,पैरोडी)होशंगाबाद,श्री हरीश हंगामा(हास्यबम) प्रतापगढ़ (राजस्थान), श्री शंकर सिसोदिया (हास्य) महिदपुर, श्री रूपेश राठौर(ओज) धार, श्री धर्मेंद्र धमाका(हास्य) शाजापुर काव्य पाठ करेंगे। इस आयोजन हेतु हिन्दू जागरण मंच,कल्याणपुरा ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। Post navigation पुलिस प्रशासन सुस्त, तीन मंदिरों में चोरी की वारदात से ग्रामीण खफा ऑल इंडिया कांग्रेस के डेलिगेट बने डॉ. विक्रांत भूरिया, सूची में इन लोगों का भी नाम