थांदला। हिंदू जागरण मंच प्रांत अभ्यास वर्ग 14.15.16. को इंदौर स्थानीय मधुर मिलन गार्डन में संपन्न हुई। तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में हिंदू जागरण मंच के अखिल भारतीय सहसंयोजक कमलेश सिंह, प्रचारक, दो क्षेत्रो के संगठक देवेंद्र प्रचारक, प्रदेश संगठक डॉ मनीष उपाध्याय प्रचारक एवं मालवा प्रांत संगठक राजेश भार्गव प्रचारक द्वारा भिन्न-भिन्न सत्रों में जागरण मंच के कार्य की स्पष्टता एवं आगामी कार्यक्रम की योजना बनाई गई। संघ के इस अनुषांगिक संगठन को कई नए कार्य दिए गए एवं कार्य विस्तार के लिए, प्रांत के 27 जिलो कि कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रांत संगठक राजेश भार्गव एवं प्रांत संयोजक भेरुलाल टाक द्वारा झाबुआ जिले की कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें जिला संयोजक कमलेश वर्मा, एवं सहसंयोजक प्रकाश प्रजापत , राजेश सोलंकी, दिलीप मेडा एवं कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल परमार , कैलाश प्रजापत, विकेन्द्र आंजना, उमेश पवार, विक्रम बधाले, कल सिंह भूरिया, जयेंद्र सोलंकी, बलराम बुंदेला, मुन्ना प्रजापत के नाम की घोषणा की गई। Post navigation 24 वें तीर्थंकर श्रमण भगवान महावीर स्वामीजी का निर्वाण कल्याणक दिवस 24 अक्टूबर को विभिन्न अराधनाएं कर मनाएंगे 10 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए 22 अक्टूबर से तीन दिवसीय आराधना नियम का होगा आयोजन