झाबुआ लाइव के लिए खरडूबडी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- खरडूबडी के राठौड़ फलिया में रहने वाले दो युवक रोहित जितेंद्र राठौड़ उम्र 12 वर्ष, विष्णु राजेंद्र परमार उम्र 13 वर्ष, जो साईकिल से गांव में शादी समारोह में शिरकत कर आ रहे थे राठौड़ फलिया जाने के रास्ते में सरकारी कुआं के समीप गिर गए जिससे एक युवक की हाथ कोहनी फै्रक्चर हो गई। मामले के मुताबिक साइकिल से दोनों युवक आ रहे थे तभी सरकारी कुआं के समीप ही एक चार साल की बच्ची आ गई और उसे बचाने के चक्कर में साइकिल मक्का के कड़ब में जा घुसी और बालक रोहित राठौड़ का हाथ की कोहनी टूट गई और उसे उपचार के लिए गुजरात के बड़ौदा शहर के निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं परमार राठौड का कहना है कि कुएं की मुंडेर नहीं होने से अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं और कई बार इस कुएं में गाय, भैंस, बकरी भी गिरकर मर चुके है। पहले ही खबर प्रकाशित की गई लेकिन जिम्मेदार पंचायत ने इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया और कुएं की मुंडेर को खुला रहकर हादसों को खुलेआम न्योता दिया जा रहा है। Post navigation एसडीओपी ने फीता काटकर मां भद्रकाली मवेशी मेले का किया शुभारंभ कल्याणपुरा थाने को जल्द ही मिलेगा नया भवन