झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद आवसिया ने कल्याणपुरा पुलिस थाने पर ग्रामवासियों की मौजूदगी में बताया कि जल्द ही मेरे डिविजन के थानों में कल्याणपुरा एवं रायपुरिया को नया पुलिस थाना भवन मिलने वाला है जो सर्वसुविधा युक्त होगा हमने आज थाना प्रभारी एमएल गौड़ एवं कल्याणपुरा के सरपंच शंकर हटिला के साथ कुछ शासकीय भूमि नया थाना भवन बनाने हेतु देखी है और उसमे हमें कल्याणपुरा पेटलावद रोड पर बरखेड़ा पंचायत में वहां के सरपंच एवं पटवारी सोलंकी की मौजूदगी में करीब एक हैक्टेयर से भी ज्यादा भूमि को ग्राम पंचायत की सहमति से चिन्हित कर मौके का नक्शा एवं जरूरी प्रक्रिया को पूर्ण कर आगे अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रक्रिया जल्द पूर्ण करवाकर नए भवन निर्माण की सहमति प्रदान करने हेतु लिखित भेजा। इसी के साथ थाना क्षेत्र के निवासियों ने नया भवन स्वीकृत होने पर खुशी जाहिर की है और कहा कि पहले अगर कोई घटना घटित होती थी तो हमे कस्बे के अंदर से जाने में परेशानी होती थी और अब रायपुरिया-कल्याणपुरा मुख्यमार्ग पर नया थाना भवन बनने से आसानी से पुलिस को भी घटनास्थल पर जाने में विलंब नहीं होगा और अपराधों में लगाम कसने में आसानी होगी। Post navigation हादसों का न्योता देता बिना मुंडेर वाला कुआं : साइकिल से गिरा युवक कोहनी टूटी उपमंडी में किसान लेकर पहुंचे उपज हुई बम्पर आवक