विपुल पंचाल, झाबुआ मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री दीपक जोशी आज झाबुआ में एक कार्यक्रम में पहुंचे, जब वे झाबुआ की हाथीपावा की पहाड़ी पर पहुंचे ओर वहां का नजारा देख बोले कि लगता है मैं कही विदेश में हूं, नजारा अद्भूत कर देने वाला है। मैंने नही सोचा था झाबुआ में प्रकृति के ऐसे दर्शन होंगे। विगत एक साल से अधिक समय से झाबुआ एसपी महेशचंद जैन द्वारा लगातार हाथीपावा की पहाड़ी पर पौधारोपण से लेकर उन्हें पानी देने का काम किया गया जिससे यह बंजर भूमि आज लहलहा रही है। हजारों पक्षी रोजाना हाथीपांवा पर विचरण कर रहे है यहां पर रोजाना एसपी जैन द्वारा मोर व पक्षियों के लिए 40 से 50 किलो दाना भी डाला जाता है। मंत्री दीपक जोशी ने बंजर भूमि को हरा-भरा बनाने के लिए झाबुआ एसपी महेश चंद जैन को बधाई दी और पौधारोपण कर ही पर्यावरण की समस्या को खत्म किया जा सकता है। Post navigation मध्यप्रदेश के मंत्री दीपक जोशी का बडा बयान ; ST & SC एक्ट मे संशोधन जनता से मिले फीडबैक के आधार पर किया गया है मै सरकार के इस फैसले के साथ हूं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 65 ग्रामीण महिलाओं को गैस किट वितरित