विपुल पांचाल @ झाबुआ एसटी – एससी एक्ट मे संशोधन के खिलाफ चल रहे आंदोलनो ओर जनाक्रोश के बीच आज मध्यप्रदेश मे शिवराज सरकार के स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी का एक बडा बयान सामने आया है। झाबुआ पहुंचे दीपक जोशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार ने जनता से मिले फीडबैक के आधार पर ही एसटी एससी एक्ट मे संशोधन किया है ओर इस मामले मे मै सरकार के साथ हूं।एसटी – एससी एक्ट मे संशोधन पर बीजेपी केंद्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक खामोश है यहा तक कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर उनके मंत्रीयों ने इस मामले मे चुप्पी साध रखी है लेकिन आज शिवराज सरकार के मंत्री का बयान सामने आना। जिसमे वह एसटी – एससी एक्ट मे संशोधन की वजह बता गये वह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है । Post navigation झाबुआ जिले की राजनीतिक हलचल हाथीपावा पहुंचकर मध्यप्रदेश के मंत्री दीपक जोशी ने एसपी महेशचंद्र जैन को दी बधाई