जितेंद्र वाणी, नानपुर
अलीराजपुर जिले के नानपुर थाने में सोमवार को अलीराजपुर हाट बाजार करने के लिए घर से निकला 45 वर्षीय केमरा पिता मनिया घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन करने परिजनों ने अपने स्तर पर अभियान शुरू किया। लेकिन परिजनों पर दु:ख के पहाड़ उस समय टूट पड़े जब उसकी लाश कल शाम 4 बजे ग्राम के एक कुएं में तैरती नजर आई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की लाश घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक कुएं में मिली। जिसके बाद परिजनों ने अपने लाश को कुएं से बाहर निकाला तथा ट्रैक्टर से लाश लेकर नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर लाश परिजनों के सुपूर्द कर दी है। इसकी सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *