थांदला। विधिक सहायता के तहत न्यायालय थांदला में मोहम्मद सय्युदुल अबरार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं लिलाधार सोलंकी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के मार्गदर्शन में दिनांक 06.08.2022 को तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय थांदला की ओर से तहसील न्यायालय परिसर थांदला में सचिन कुमार जाधव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति थांदला एवं प्रमिला राय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी थांदला और एवं वरिष्ठ अभिभाषक जितेन्द्र जैन, सलीम कादरी, तुषार भट्ट, सलीम खान, एन.के. शर्मा, आर.पी. राय. एडीपीओ थांदला, श्रीमंत अरोरा, संघ के सदस्यगण एवं न्यायालीयन कर्मचारीगण और पक्षकारगण आदि के द्वारा आजादी के 75 वर्ष होने पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे के साथ रैली निकालकर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया। भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे भी लगाए ।

न्यायाधीश सचिन कुमार जाधव ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि ध्वज राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे राष्ट्र के गौरव और प्रतिष्ठा दर्शाता है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगो से केशरिया सफेद और हरा रंग से मिलकर बना है और बीच में गहरे नीले रंग का अशोक चक्र होता है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का हर रंग हमे कुछ न कुछ शिक्षा देता है। केशरिया रंग देश की शक्ति और साहस का प्रतीक है। सफेद रंग देश की शांति और सत्य का प्रतीक है तथा हरा रंग हरियाली और वृद्धि को दर्शाता है। न्यायाधीश सचिन कुमार जाधव ने झंडा फहराने के नियम से सभी को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *