आलीराजपुर। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस का पर्व सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्साह एवं हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। स्थानिय सिनेमा चोराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दोरान उपस्थितजनो ने राष्ट्रगान गाकर कर जयघोष भी लगाए। इस अवसर पर क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, प्रभारी कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पुर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल सहित कांगे्रसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रभारी अध्यक्ष राठौर ने मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नाम का संदेश वाचन किया। पश्चात उपस्थितजनो एवं आमजनो को मिठाईयां भी वितरण की गई। कार्यालय के समीप स्वतंत्रता सेनानियो के चित्रो से सजावट कि गई आकर्षक झांकी का भी प्रर्दशन किया गया। जिसे आमजनो द्वारा सराहना कर निहारते रहे। ध्वजारोहण के बाद कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता स्थानिय अंबेडकर नगर तीखी ईमली पहुंचे, जहां पर उन्होने संविधान निर्माता डाँ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान तीखी ईमली स्कुल के प्रार्चाय, छात्र व स्टाँफ भी मोजुद था। कांग्रेसी नेताओ ने स्कुली छात्र व अंबेडकर नगर रहवासी बच्चो सहित आमजनो को मिठाई वितरित की। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता संतोषीलाल जेन, खुर्शीद अली दिवान, राजेंद्र टवली, डाँ. एएम शेख, सानी मकरानी, सुरेश सारडा, चितल पंवार, मुकेष गुप्ता, हाजी मौहम्मद दबुक, भुरसिंह डावर, समरथ राठोड, ईसामुददीन कांट्रेक्टर, कलाम मंसुरी, मंसुर मंर्चेेट, राजेंद्र राठौर गुडडु, राहुल परिहार, जुनेद कुरैशी, अनुप सोमानी, अजहर चंदेरी, सुरेष परिहार, सर्वेष सिसोदिया, संदीप माहेष्वरी, गजेंद्र सोलंकी, प्रितेश सर्राफ,सरताज वारसी, अंकित माहेश्वरी, धनराज राठौड, धनसिंह चोहान, सुरेश राठौड सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation तेज बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जोबट नगर परिषद वार्ड आरक्षण सम्पन्न