सुनिल खेडे/आकाश उपाध्याय @ जोबट निर्वाचन आयोग की गाईड लाईन व प्रशासनिक आदेश के बाद आज स्थानीय नगर परिषद में वार्डो का आरक्षण सम्पन्न हुआ । उक्त आरक्षण एसडीएम देवकीनंदन सिंह, सीएमओ आरती खेडेकर व तेहसीलदार आलोक वर्मा की उपस्थित में विधिवत किया गया । इस प्रकिया में एक बार आरक्षण होने के बाद गाईड लाईन अनुसार ओबीसी चक्रानुसार आरक्षण को लेकर कुछ त्रुटी हुई जिसे सर्व सम्मती से सुधार कर वापस आरक्षण हुआ । आरक्षण की इस प्रकिया के समय जोबट के गणमान्य नागरीक, नगर परिषद उपाध्यक्ष, पार्षद व पत्रकार भी मौजुद रहे । आरक्षण की स्थिती 2022 वार्ड 01 – अनारक्षित (महिला) वार्ड 02 – अन्य पिछडा वर्ग मुक्त वार्ड 03 – अनारक्षित (महिला) वार्ड 04 – अन्य पिछडा वर्ग (महिला) वार्ड 05 – अनारक्षित मुक्त वार्ड 06 – अनारक्षित (महिला) वार्ड 07 – अनारक्षित मुक्त वार्ड 08 – अजजा (महिला) वार्ड 09 – अनारक्षित (महिला) वार्ड 10 – अनारक्षित मुक्त वार्ड 11 – अनारक्षित मुक्त वार्ड 12 – अजा मुक्त वार्ड 13 – अजजा (महिला) वार्ड 14 – अजजा मुक्त वार्ड 15 – अजजा मुक्त Post navigation हर्षोल्लास के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय पर किया ध्वजारोहण आदिवासी बाहुल्य जिले में राष्ट्रीय पर्व पर स्कूलों में नहीं फहराया ध्वज : पटेल