फिरोज खान, अलीराजपुर
शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार हरियाली महोत्सव एक अभियान धरती के श्रृंगार का कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान पौधों की देख रेख कर पेड़ बनाने का संकल्प विद्यार्थियों ने लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने दिलचस्पी के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक प्रो राजकुमार जमरा ने इस अवसर पर हरियाली महोत्सव एक अभियान धरती के श्रृंगार का कार्यक्रम के तहत आगामी दिनोंं मे होने वाली गतिविधियो की जानकारी दी ! कार्यक्रम का संचालन प्रो. भूर सिंह निंगवाल ने किया तथा आभार प्रभारी प्राचार्य प्रो. लोकेन्द्र मंडलोई ने माना।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *