भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपूर्ण में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने एवं और भी देश में अपने सदस्य बनाने के तहत आज पिटोल में भाजपा सदस्यता अभियान 2019 के अंतर्गत आज युवा मोर्चा झाबुआ जिलाध्यक्ष भानू भूरिया की उपस्थित में पिटोल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गइ। युवा मोर्चा झाबुआ जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने बताया आगामी 12 अगस्त तक युवा मोर्चा पिटोल अभियान चला कर पिटोल सहित आसपास के ग्रामींण इलाकों में युवाओं को भाजपा सरकार की विभिन उपलब्धियों से परिचित करवाकर भाजपा की सदस्यता दिलवाई जाएगी। इस दौरान युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अतुल चौहान, युवा मोर्चा जिला मंत्री राजेश मचार, धर्मेद्र नायक, विजय नायक, यश खतेडिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। ) Post navigation हरियाली महोत्सव एक अभियान धरती के श्रृंगार के तहत विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर लिया पेड़ बनाने का संकल्प मनोहर सेठिया वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष मनोनीत