अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- गांधी आश्रम चौराहा पर स्थित हनुमान मंदिर पर लाभ पांचम के दिन अन्नकुट पर महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी का लाभ लिया। मंदिर के पुजारी चन्द्रेश्वर महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष दिपावली के बाद लाभ पांचम के दिन भगवान हनुमान मंदिर मे भगवान के चरणों में 56 भोग प्रसादी अर्पित करने के बाद महाआरती होती है। आरती के प्रसाद स्वरूप विशाल भंडारा जिसमे पूड़ी, सब्जी, केसरिया भात का हजारों भक्तों ने ग्रहण की। आयोजक संकट मोचन दरबार समिति आम्बुआ का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation सांसद भूरिया को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया सुबह से ही बिजली सप्लाई बंद होने से रहवासी परेशान