अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- ना बिजली आ रही ना पानी ग्रामीण क्षेत्रों की यही कहानी बन चुकी है आज बुधवार सुबह 6.30 बजे से ही विद्युत सप्लाई बंद किया गया जिसके चलते ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा कई घरों में सुबह से ही बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण पानी भी नहीं मिल पाया। इस पर विद्युत मंडल में इस प्रतिनिधि ने संपर्क किया तो विद्युत मंडल द्वारा बताया गया कि लाइन का तार टूट जाने के कारण विद्युत सप्लाई बंद है, जल्द ही विद्युत सप्लाई चालू किया जाएगा समाचार लिखे जाने तक विद्युत सप्लाई बंद थी और इलेक्ट्रिक व्यापार से जुड़े, आटा चक्की व्यवसायी अपनी दुकानों पर फुर्सत में बैठे नजर आए। Post navigation हनुमान मंदिर के 56 भोग प्रसादी में हजारों भक्तों ने की शिरकत लोक कल्याण शिविर में सीईओ नहीं पहुंचे समय पर, विधायक ने कलेक्टर को फोन कर जताई नाराजगी