भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर की ग्राम पंचायत गिरधा के वेला फलिया में प्राचीन हनुमान जी की मूर्ति वर्षों से बिना चोला चढ़े स्थापित है। 30 साल पहले जब पूरे क्षेत्र माताजी आई थी जब गांव की महिलाएं यहां आकर बड़ के झाड़ के नीचे सभी महिलाएं एकत्रित हुई थी। इस स्थान को भेरू बा के नाम से जाना जाता है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/03/WhatsApp-Video-2025-03-18-at-6.08.33-PM.mp4 गिरधा में सरपंच छगन वसुनिया ने अमर सिंह अखाड़िया मंत्री को बताया कि बड़ के नीचे हनुमान जी बैठे हैं। अमरसिंह अखाड़िया मंत्री ने गायत्री परिवार के आनंद शाह से चर्चा की तब भाई आनंद ने राणापुर के निवासी राजू भाई सोनी से विशेष चर्चा कर हनुमान जी को बड़केश्वर नाम दिया गया। मंदिर पर आज पहली बार चोला चढ़ाया गया। इसके बाद मूर्ति का रूप निखर कर सामने आया। हनुमानजी का हंसता हुआ रूप सामने आ गया। सभी भक्तों ने पूजा पाठ की। चंद्रशेखर आजाद नगर से आए हुए भक्त जन ने भजन किए। निलेश माहेश्वरी आनंद शाह अमर सिंह अखाड़िया मनोज पाठक निलेश महेश्वरी ,भूपेंद्र चौहान ,बुद्धू भाई ,लक्ष्मी बहन ,भाई कैलाश अर्जुन वसुनिया ,कुंवर सिगवसुनिया ,बिसन बल सिंग ज्ञान सिंह बुधु सबने आरती में भाग लिया व खुश होकर सबने हनुमान दादा की सेवा पूजा की। Post navigation मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत हुई बैठक, लक्ष्य की जानकारी दी उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के स्थानीय परीक्षा परिणाम अंतर्गत कक्षा 9वी और 11वीं के परीक्षा परिणाम घोषित