आलीराजपुर। थाना चंद्रशेखर आजाद नगर में दिनांक 10.11.2021 की दरमियानी रात ग्राम बड़ा भावटा बुटी बारिया फलिया मे मृतिका वजलीबाई पति भंगड़ा भील उम्र 65 साल निवासी बड़ा भावटा के घर पर उसका रिश्तेदार कुतुब पिता नजरु वास्केला उम्र 28 साल निवासी छोटा ईटारा पुजारा फलिया का आया था। रात्रि मे आरोपी कुतुब पिता नजरु वास्केला के द्वारा अपनी रिश्तेदार मृतिका वजलीबाई के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो आरोपी कुतुब द्वारा उसकी गला घोटकर हत्या कर दी गई। थाना चन्द्रशेखर आजाद नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी चन्द्रशेखर आजाद नगर विजय कुमार देवड़ा द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तारी विवेचना की गई। शासन द्वारा उपरोक्त प्रकरण को चिन्हीत प्रकरण की श्रेणी में रखा गया । माननीय न्यायालय के समक्ष शासन तरफ से लोक अभियोजक महेश बघेल द्वारा उक्त प्रकरण की पैरवी की गई। जिसमे आज दिनांक 12.05.2022 को आरोपी कुतुब पिता नजरु वास्केला उम्र 28 साल निवासी छोटा ईटारा पुजारा फलिया को माननीय अपर सत्र न्यायालय जोबट द्वारा आजीवन कारावास व 500 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। Post navigation समिति सदस्य ऋणो की वसूली के 80% लक्ष्य पूर्ति करें बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला और बच्चे की मौत, पांच घायल