सुनिल खेड़े, विशेष संवाददाता मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला और बच्चे की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सर्दी में शनिवार शाम को हुआ। मृतक महिला और बच्चे ग्राम पानगुड़ा-सर्दी के बताए जा रहे हैं। जबकि एक घायल आमझिरी का है। बाइक चलाने वाले दोनों पुरुष भी घायल हैं। इसके अलावा तीन बच्चे भी घायल है। घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए ले जाया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर आम्बुआ पुलिस भी पहुंची। घायलों को वसीम शेख, जीतू अजनार व अन्य ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल आलीराजपुर पहुंचाया गया। 108 एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। Post navigation हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास और…बाइक धू धू कर जल उठी, सवार बाल-बाल बचा