आलीराजपुर । लब्बैक अल्लाह हुम्मा लब्बैक, ला सरिका लब्बैक, मदीने वाले को हमारा सलाम कहना की सदाओ ओर गुजारिश के बिच पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले नगर के हाजियो का काफिला गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना हुआ। मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनो ओर युवाओं ने जामा मस्जिद चौक पर हज यात्रीयो का हार-फूल माला पहनाकर सम्मान किया । इसी कड़ी मे गुरुवार को मुस्लिम समाज के वरिष्ठ धर्म गुरु ओर शहर काजी सेय्यद अफ़ज़ल मियाँ एवं प्रभारी शहर काजी सेय्यद हनीफ मियाँ सहित अन्य हाजी सपरिवार यात्रा के लिए रवाना हुवे । उल्लैखनिय हे कि इस बार जिले से करीब 75 हज यात्री पवित्र स्थल जा रहे है । सभी हाजी अलग-अलग तिथियों मे सऊदी अरब रवाना हो रहे है। सभी हाजी अलीराजपुर से सड़क मार्ग होते हुए मुंबई पहुंचेगे ओर वहां से 07 जून की रात्रि को हवाई जहाज के माध्यम से सऊदी अरब के मक्का-मदीना शहर पहुंचेगे। जहां पर वह करीब 40 दिन रहकर खुदा की इबादत करेंगे ओर पवित्र हज की सम्पूर्ण धार्मिक प्रकिया के अरकान भी अदा करेंगे। Post navigation 12वीं में 88% अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर किया सम्मानित ग्राम धनपुर की ममता चौहान का सब रजिस्ट्रार के पद पर हुआ चयन