अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- मध्यप्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन राज्यमंत्री (मप्र शासन) सेंट्रल हज कमेटी के मेंबर भारत सरकार के आदेशानुसार हज कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन (पाकीजा) ने मंसूरी जमाअत खाना अलीराजपुर में हज आवेदन शिविर लगाकर सभी हज यात्रियों को आवेदन तैयार कर भोपाल प्रदेश हज कार्यालय न्यू हज हाउस पर जमा कर हज यात्रियों को उसकी जमा पावती लाकर देने की बात कही। एमएस पाकीजा ने बताया कि शिविर में करीब 70 से 80 हज आवेदकों के आवेदन तैयार किए गए जिसमे अधिकांश आवेदक जनरल कैटेगिरी के ही है एवं ऐसे ही हज शिविर जिले के जोबट, भाबरा, कट्टीवाड़ा नानपुर, खट्टाली में भी आज ही आयोजित किए जाएंगे। हज आवेदन शिविर में मुख्य रूप से शहर काजी सैय्यद अफजल मिया, पेश इमाम अख्तर रज़ा सारब, हाफिज इरफान चिश्ती, हाफिज हारून, सदर शाहनी मकरानी, हाजी इकबाल हुसैन पाकीजा, हाजी आरिफ बलोच, डॉ एमए शेख, डॉ शकील, रफीक कुरैशी, पत्रकार जल्सा कमेटी सदर इलियास, समद मुगल, बच्चू सहारा, सबु शेख, परवेज शेख मौजूद रहे। प्रोग्राम को सफल बनाने में जिला हज कमेटी के उपाध्यक्ष शब्बीर अली, सहसचिव मुस्तक़ीम लुहार, जिला सदस्य आशिकुद्दीन बाबा, शकील असलम निज़ामी, फैजान मंसूरी, अमजद मंसूरी चांद व गुलशने मदीना कमेटी आदि का सहयोग रहा। संचालन हाफिज सूफी रमीज बाबा ने किया व आभार कार्यालय मंत्री जावेद डीएजे, गोलू मंसूरी ने माना। Post navigation नसबंदी कैंप के बाद विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप उदयगढ़ कन्या होस्टल कांड में नया मोड़, पुलिस ने दर्ज की ओर एफआईआर