झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
हज यात्रा पर रवाना हो रहे हाजीयों को समारोह पूर्व विदा किया। नगर के मुस्लिम समाज के मुश्ताक एहमद खान, खुर्शीद बी आदि हाजी हज यात्रा हेतु थांदला से इन्दौर के लिए रवाना हुए। साथ ही मोहम्मदीबी, शेख अब्दुल हक, नाजमा बी, मोहम्मद सईद, मेहसर बी आदि भी २३ अगस्त को हज यात्रा के लिए रवाना होंगे। अवसर पर मौलाना इस्माइल कादरी साहब की मौजूदगी में जामा मस्जिद थांदला में समाज के वरिष्ठ जनों एवं पदाधिकारियोंं ने हाजियों का सम्मान किया व जुलूस के रुप मे नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इन्दौर रोड़ तक ले जाया गया। समाज जनों ने यात्रियों को यात्रा हेतु मुबाकरबाद दी व माला पहनाकर विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *