पियुष चन्देल, अलीराजपुर = अलीराजपुर के असाडपुरा क्षेत्र के प्रवेशद्वार समझे जाने वाले चौराहे की सड़क के बीच बनी नाली के ऊपर लगी लोहे की जाली जो विगत कई दिनों से क्षतिग्रस्त हो गयी थी, आज टूटकर नाली में ही बने गड्डे में गिर गयी। उल्लेखनीय है, कि यहाँ सड़क के एक किनारे से दुसरे किनारे तक अंडरग्राउंड नाली बनी हैं, जिस पर बीचोबीच एक गड्ढा बन गया है, कई बार मरम्मत का काम हो चुका है, लेकिन हर 2-3 महीने में ये गड्ढा फिर से उभर जाता है। कुछ समय पहले इस गड्डे पर लोहे की जाली लगा दी थी, लेकिन दिनभर सैकड़ों वाहन यहां से गुजरने के कारण ये जाली थोड़े ही समय मे क्षतिग्रस्त हो गयी थी, लेकिन जिम्मेदारों ने कभी इस तरफ ध्यान ही नही दिया, और आखिरकार आज ये जाली टूटकर नाली में ही बने गड्ढे में गिर गयी। Post navigation मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जुटा प्रशासन, मतदाता मार्गदर्शिका वितरित कर समझाया मतदान का महत्व आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्यवाही 10 बाइक जब्त कर पकड़ी हजारों की अवैध शराब