पियुष चन्देल, अलीराजपुर ====== स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ आलीराजपुर में छात्रप्रतिनिधि व छात्राप्रतिनिधि नियुक्त करने के लिए आज समस्त विद्यार्थियों की उपस्थिति में चुनाव कराया गया। जिसमें तीन छात्र अमन रॉय, चिराग बाहेती, तथा नमन सोमानी व तीन छात्राएँ कृतिका मोदी, यांशी गोराना तथा मुक्ति रावल ने अपनी सहमति प्रदान की। चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद उपप्राचार्य श्री पंचानन बारीक द्वारा परिणाम घोषित किया गया। प्रार्थना सभा कक्ष में सभी विद्यार्थियों को एकत्र कर बताया गया कि छात्रप्रतिनिधी के रूप में नमन सोमानी ने 284 वोट से तथा छात्राप्रतिनिधि के रूप में यांशी गोराना ने 409 वोट से जीत हासिल की। विद्यालय प्राचार्य श्री समीर जी कुलकर्णी ने दोनों प्रतिनिधियों को बधाई दी। चुनावी प्रक्रिया श्री आलोक गोयल एवं श्रीमती आरती शाह द्वारा करवाई गई। उक्त जानकारी विद्यालय के सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती हेतल चंदेल एवं श्रीमती ममता शर्मा द्वारा दी गई। Post navigation तालाब में डुबने से हुई तीन बच्चों की मौत पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर विधायक ने दिए पांच-पांच हजार रुपए निशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प में मेडीटोप हास्पिटल के चिकित्सक मरीजो का चेकअप कर देंगे निशुल्क दवाई