फिरोज खान, अलीराजपुर गुरुवार को सोंडवा विकासखंड के छकतला क्षेत्र के जामली ग्राम में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत पर विधायक मुकेश पटेल शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। शुक्रवार को सुबह ग्राम जामली पहुंचे विधायक मुकेश पटेल ने शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाया तथा पोस्टमार्टम जल्द करने के निर्देश दिए। साथ ही मप्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना नया सवेरा में अंत्येष्टि के लिए तीन बच्चों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपए की तत्काल नकद राशि प्रदान की गई। तहसीलदार को मौके पर बुलाकर क्षतिग्रस्त स्कूल से करवाया अवगत- इसके बाद विधायक पटेल यहां से गेंदा में एक शोकाकुल परिवार के यहां शामिल होकर ग्राम कटवाड में क्षतिग्रस्त स्कूल का निरीक्षण कर सोंडवा तहसीलदार को मौके पर बुलवा कर स्कूल की स्थिति से अवगत करवाया। इस अवसर पर धोरट के पूर्व सरपंच झमराला भाई, छकतला पूर्व सरपंच उसान गरासिया, उपसरपंच सुनील वाघेला, रमेश भाई गेंदा, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव सोनू वर्मा, कांग्रेस आईटी सेल सोंडवा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भयडिया, राकेश कटवाड़, विनेेश बड़दा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ) Post navigation विधायक पटेल ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ में चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न