पियुष चन्देल अलीराजपुर — स्थानीय दशहरा मैदान स्थित संस्था स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ अलीराजपुर में शनिवार को फ्रुट डे मनाया गया। उक्त जानकारी देते हुए संस्था के प्राचार्य समीर जी कुलकर्णी ने बताया कि कक्षा नर्सरी से 2री तक के विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रकार के फलों की ड्रेस पहनकर सुंदर प्रस्तुति दी, तथा फलों पर कविताएँ बोली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जगदीश जी गुप्ता थे, जिन्होंने बच्चों को फलों के महत्व की जानकारी एवं रोज फल खाने और स्वस्थ रहने की सलाह दी। समस्त शिक्षिकाओं के द्वारा फलों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन रीना उपाध्याय के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन प्रियंका जोशी ने किया। कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रभारी वर्षा उपाध्याय के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। Post navigation व्यापारी भूपेंद्र भंडारी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट नहीं पहनने पर बनाये चालान