हरीश राठौड़, पेटलावद
गुरूवार सुबह 5.30 बजे घूमने जा रहे नगर के व्यापारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिनकी गुरूवार रात 2 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी भूपेंद्र कुमार भंडारी उम्र 50 वर्ष अपनी नियमित दिनचर्या के तहत सुबह 5.30 बजे घूमने के लिए रायपुरिया रोड की ओर गए थे। पेटलावद से 1 किमी दूर मंडी और तलावपाडा रोड के समीप एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वे बेहोश हो गए थे। इसके बाद घूमने जाने वाले अन्य लोगों ने उन्हें सडक़ पर ही गिरा देखा तो परिजनों को सूचना दी और वाहन की व्यवस्था कर उन्हें पेटलावद अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें अन्यत्र रैफर किया गया था। उनके सिर में गंभीर चोट होने से स्थिति विकट थी, उन्हें बड़ौदा में निजी अस्पताल में रखा गया, जहां उपचार के दौरान रात्रि 2 बजे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।
अंतिम यात्रा में सैकड़ो लोग पहुंचे-
नगर में गमगीन माहुल में भूपेंद्र भंडारी को विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे, उनका अंतिम संस्कार पंपावती नदी के तट पर किया गया, जहां उनके पुत्र मयंक भंडारी ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके भाई अशोक भंडारी और व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेश भंडारी है। नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजजनों, जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *