हरीश राठौड़, पेटलावद एमरॉल्ड स्कूल के प्रथम स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विनोद पुरोहित, बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव, युवा उद्यमी व समाजसेवी हरिओम पाटीदार, समाजसेवी रतनलाल परमार के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुरोहित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा ग्रहण करने और परिवार में माता पिता और गुरुजनों का सम्मान करने की सीख दी। स्वच्छ्ता अभियान का जिक्र करते हुए स्वच्छ्ता बनाए रखने का संदेश दिया। शाखा प्रबंधक श्री श्रीवास्तव ने आपने देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले महापुरूषो को याद किया। आपने बच्चो को अच्छा पढ़कर परिवार , स्कूल और गुरुजनो का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। स्वागत भाषण चेयरमेन मनोज जानी ने दिया। चेयरमेन कमलेश परमार, दिपेश शुक्ला, अमित शुक्ला ने भी सम्बोधित किया।विद्यालय के बच्चो ने देश भक्ति से ओत प्रोत गीतों पर प्रस्तुतियां दी। जिसे अतिथियों ने सराहा। संचालन राजेन्द्र ओबेरॉय ने किया। आभार इंगोषना शर्मा ने माना। Post navigation कन्या शिक्षा परिसर के नृत्य को मिला तृतीय पुरस्कार अगर आप आजाद नगर होकर कट्ठीवाड़ा जाने का सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ ले