पियुष चन्देल अलीराजपुर
————-
देश के 72 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अलीराजपुर के खेल परिसर मैदान पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कन्या शिक्षा परिसर आलीराजपुर की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। जिसे तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान, विधायक नागर सिंह चौहान, कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, एसपी विपुल श्रीवास्तव आदि अतिथियों ने विजेता छात्राओं और स्टाफ को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह नृत्य कन्या शिक्षा परिसर की प्राचार्या श्रीमती अंजू सिसोदिया, शिक्षिका सुषमा जमरा, कलम डावर, सन्दीप सिसोदिया, कविता तंवर, मनीषा तंवर, अशोक प्रजापति, रमेश डावर, अंतर सेमलिया, चन्द्रेश वाघेला आदि स्टाफ सदस्यों के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *