पारा। स्वर्णकार समाज द्वारा श्री इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर पर श्री अजमीढ़जी महाराज की जयंती मनाई गई  । जिसमें अजमीढ जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन किया गया । पूजन के पश्चात अजमीढजी जी की आरती उतारकर समाज का  भंडारा प्रसादी का आयोजन रहा ।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्णकार समाज जिलाध्यक्ष मनोहर सोनी, राणापुर समाज वरिष्ठ बिहारी लाल सोनी, युवा जिलाध्यक्ष निलेश सोनी थांदला अध्यक्ष नटवर लाल सोनी युवा राणापुर अध्यक्ष मयूर सोनी, लक्ष्मीकांत सोनी, ने अजमीढ़जी महाराज की तस्वीर पर पूजन मालार्पण व द्वीप प्रज्वलित किया । व उपस्थित सभी समाज जन ने पूजन पुष्प अर्पण किया। जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता व समाज को संगठित रहने व पितृ पुरुष के पद के पद चिन्हों पर चल कर संस्कारवान बने ।

राणापुर से गिरधारी लाल सोनी, राजेन्द्र सोनी, कृष्णा सोनी महेश सोनी थांदला से राजीव सोनी, कैलाश सोनी, दीपक सोनी, मुकेश सोनी,बोरी से राजेश सोनी मयूर सोनी आदि जगहों से समाज के सभी वरिष्ठ जन पधारे । पारा समाज के अध्यक्ष मनोज सोनी, ओम प्रकाश सोनी, प्रकाश सोनी भाभरा वाले, नरेश सोनी, ओम प्रकाश सोनी अंजड़ वाले, जितेंद्र सोनी, मनोज सोनी जावरा वाले, लोकेश  सोनी, सुमन सोनी या यश सोनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शुभम सोनी व आभार अध्यक्ष मनोज सोनी ने माना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *