अशोक बलसोरा, पारा दात्याघाटी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीण और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और स्थिति संभाली। हादसा रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे पारा-राजगढ़ रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार कलमोड़ा के कई ग्रामीण राजगढ हाट बाजार करने गए थे। आते वक्त दात्याघाटी पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा है, जिसने पारा में इलाज के दौरान दम तोड़ा। मृतकों में सेवु डिंडोड, कमल सेवु तथा अनिल खेलु की मौत हुई है। चिकित्सा अधिकारी डाॅ. केएल डुडने ने बताया घायलों का इलाज जारी है। Post navigation स्वर्णकार समाज ने धूमधाम से मनाई आराध्यदेव अजमीढ़जी की जयंती अति प्राचीन राम मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव मनाया