शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में संस्था के प्राचार्य डॉ.एस.एस.डोडवे की अध्यक्षता में स्वरोजगार की तैयारी हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मानसिंह डोडवा ने किया। कार्यक्रम के संबोधन में संस्था के प्राचार्य डॉ.एस.एस. डोडवे ने छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया और और छोटे-छोटे स्व रोजगार का उदाहरण देकर बताया कि इनके माध्यम से कैसे अपनी जीविका उपार्जन कर सकते हैं । कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। आभार प्रोफेसर कमलेश गणावा ने व्यक्त किया। Post navigation पुलिस ने सीसी टीवी केमरे खंगाले ही नहीं, इसलिए अब तक पता नहीं चला कौन फेंक गया था नवजात का भ्रूण नेशनल हाईवे-56 पर गिरा पेड़, एक घंटे से लगा हुआ है जाम